गौरव भाटिया ने उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर बोले- राहुल गांधी युवा नेताओं को "असभ्य" प्रदर्शन की शिक्षा देते हैं

गौरव भाटिया ने उदय भानु चिब के बिना शर्ट के किए गए प्रदर्शन को 'अशोभनीय' और 'अमर्यादित' बताया।

Update: 2026-02-24 07:22 GMT

नई दिल्ली। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी और उनके 'शर्टलेस' विरोध प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गौरव भाटिया ने उदय भानु चिब के बिना शर्ट के किए गए प्रदर्शन को 'अशोभनीय' और 'अमर्यादित' बताया। साथ ही राहुल गांधी पर वार किया है।

संवैधानिक गरिमा का अपमान

उन्होंने कहा कि भारत मंडपम जैसे प्रतिष्ठित स्थल पर, जहां अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित होते हैं, इस तरह का व्यवहार देश की छवि को नुकसान पहुंचाता है। भाटिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक विरोध के नाम पर 'अराजकता' फैला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास ठोस मुद्दों की कमी है, इसलिए वे ऐसे 'निम्न स्तर' के हथकंडों का सहारा ले रहे हैं।

कांग्रेस की हताशा का प्रतीक बताया

बता दें कि पुलिस कार्रवाई का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि सरकारी कार्यों में बाधा डालना और पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी करना अपराध की श्रेणी में आता है और इसके लिए कड़ी कार्रवाई जरूरी है। वहीं गौरव भाटिया ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व से सवाल किया कि क्या वे अपने युवा नेताओं को इसी तरह के "असभ्य" प्रदर्शन की शिक्षा देते हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस की हताशा का प्रतीक बताया।

Tags:    

Similar News