त्योहारी सीजन में सोना-चांदी की कीमत पर लगा ब्रेक! जानें क्या है आपके शहर के ताजा भाव

Update: 2025-09-25 06:01 GMT

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन चल रहा है। जिसके चलते सोने की डिमांड ज्यादा हो जाती है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमत हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। बीते एक साल में सोना लगातार तेजी के साथ रिकॉर्ड स्तर के पास पहुंच चुका है। अब तक का ऑल-टाइम हाई 1,14,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पार कर चुका है। हालांकि, आज सोने की भाव में ब्रेक लगा और इसमें गिरावट देखने को मिली।

सोने की कीमत में तेजी की क्या है वजह?

हाल ही में सोना 1,14,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर निकल गया था, जो अब तक का नया रिकॉर्ड है. इसके पीछे एक साथ कई वजहें हैं। त्योहारों की मांग बढ़ने के अलावा निवेशक भी सोने को सुरक्षित विकल्प मानकर खरीद रहे हैं। अमेरिका में ब्याज दरें घटने की उम्मीद ने सोने की चमक और बढ़ा दी है।

आपके शहर का ताजा भाव

आपके शहर में सोने का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम) दिल्ली में1,12,720, मुंबई में 1,12,910, बेंगलुरु में 1,13,000, कोलकाता में 1,12,760, चेन्नई में 1,13,240 सबसे ज़्यादा दाम से बिक रहा है।

क्या है चांदी की कीमतें

बता दें कि आज देश में चांदी 1,33,950 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है। वहीं, बुधवार को इसका भाव 1,34,990 रुपये प्रति किलोग्राम था। मसीएक्स पर 5 अक्टूबर के लिए चांदी का फ्यूचर्स भाव भी 1,33,950 रुपये पर रहा।

Tags:    

Similar News