उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी! इतना बढ़ाया गन्ने का दाम, लाखों किसानों को मिलेगा फायदा
इस फैसले से राज्य के गन्ना किसानों को लगभग ₹3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।;
लखनऊ। यूपी में योगी सरकार ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गन्ने के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। 30 रुपये प्रति क्विंटल की के हिसाब से रेट बढ़ाए गए हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्टूबर 2025 में गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य (एसएपी) में यह बढ़ोतरी करके किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। इस फैसले से राज्य के गन्ना किसानों को लगभग ₹3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
गन्ने का नया मूल्य
अगेती गन्ना- ₹370 से बढ़कर ₹400 प्रति क्विंटल हो गया है।
सामान्य गन्ना- ₹360 से बढ़कर ₹390 प्रति क्विंटल हो गया है।
इस फैसले से राज्य के लाखों गन्ना किसानों को फायदा मिलेगा और उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
इससे पहले सीएम योगी ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने रबी सीजन 2025-26 (1 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026) के लिए फॉस्फेटिक और पोटासिक (P&K) फर्टिलाइजर पर न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी (NBS) रेट्स को मंजूरी दे दी है।
- बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ने के राज्य सलाहकार मूल्य (SAP) में कोई वृद्धि नहीं की थी। आधिकारिक रूप से, अगैती प्रजाति का मूल्य ₹370 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹360 प्रति क्विंटल था।
- दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश चीनी उद्योग संघ और किसान संगठन ₹400+ प्रति क्विंटल की मांग करते रहे हैं। वहीं, केंद्र सरकार का FRP (फेयर एंड रेम्यूनरेटिव प्राइस) वर्ष 2024-25 के लिए ₹340 प्रति क्विंटल (10% चीनी रिकवरी पर) है, जो राज्य SAP से कम है।