तेल संकट के बीच भारत के लिए खुशखबरी! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज रूट से गुजरेंगे भारतीय जहाज, जयशंकर-अराघची के बीच बनी बात

इस समझौते से भारत की ऊर्जा आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को कम करने में मदद मिलेगी।

Update: 2026-03-12 05:16 GMT

नई दिल्ली। पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल  विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के बीच फोन पर बातचीत के बाद ईरान ने भारतीय ध्वज वाले टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे दी है। यह फैसला तब आया जब ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच संघर्ष के कारण इस क्षेत्र में समुद्री यातायात लगभग ठप हो गया था, जिससे भारत में गैस और तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा था।

जहाजों की सुरक्षित आवाजाही की मंजूरी

ईरान द्वारा लगाए गए समुद्री प्रतिबंधों के बावजूद, भारत के कम से कम दो टैंकर- 'पुष्पक' और 'परिमल' इस रणनीतिक जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से गुजर रहे हैं।

ऊर्जा सुरक्षा

भारत अपनी एलपीजी (LPG) जरूरतों का लगभग 60% आयात करता है, जिसमें से 90% इसी रास्ते से आता है। इस समझौते से भारत की ऊर्जा आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को कम करने में मदद मिलेगी। जहां अमेरिका, यूरोप और इजरायल के जहाजों को अभी भी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं भारत को यह छूट मिलना नई दिल्ली की संतुलित मध्य पूर्व कूटनीति का परिणाम मानी जा रही है।



Tags:    

Similar News