Horoscope: मेष से मीन तक कैसा होगा आपका दिन, जानें आज किनके प्रेमी से सम्बंध अच्छे होंगे
मेष राशि-आज आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। लोग आपके दिए गए सुझावों का स्वागत करेंगे, लेकिन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी प्रयास जारी रखें। संतान के साथ मौज-मस्ती का समय बीतेगा। सहयोगियों से मित्रों जैसा व्यवहार रखें।
वृषभ राशि-राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। पहले लिया हुआ कर्ज काफी हद तक उतर सकता है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए दूर जा सकता है। कई काम एक साथ मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी, सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। प्रेमी के साथ अच्छा रिश्ते अच्छे होंगे।
मिथुन राशि-दिन जिम्मेदारियों के साथ काम करने वाला रहेगा। लापरवाही बिल्कुल न करें। नए निवेश से लाभ मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत के कारण भागदौड़ रहेगी। मांगलिक आयोजन से घर में खुशियां बढ़ेंगी। उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम बनेगा।
कर्क राशि-दिन तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने वाला रहेगा। कामों में ढिलाई नहीं देंगे। डिजाइनिंग और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। गृहस्थ जीवन की समस्याओं से राहत मिलेगी। कोई पुरानी गलती सामने आने पर माफी मांगनी पड़ सकती है।
सिंह राशि-दिन उत्तम फलदायी रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार के सदस्य को सलाह देते समय सावधानी रखें।घर के रिनोवेशन पर अधिक खर्च हो सकता है। धन-धान्य में वृद्धि होगी।
कन्या राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को आलस छोड़कर व्यवहार में बदलाव लाना होगा।
तुला राशि-खुशखबरी पर खुशखबरी मिलने की संभावना है। पिताजी बंटवारे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। पुरानी योजना पूरी होगी। संतान के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है. प्रमोशन मिलने पर घर में पार्टी हो सकती है।
वृश्चिक राशि-किसी काम के पूरा न होने से मन परेशान रहेगा।स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है। तरक्की की राह पर बढ़ते रहें और लोगों की बातों पर ध्यान न दें। पिताजी की सलाह लाभदायक साबित होगी। परीक्षा परिणाम से खुशियां मिलेंगी।घर में शौक की वस्तुएं ला सकते हैं।
धनु राशि-वाणी और व्यवहार में मधुरता रखे। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों को नई पहचान मिलेगी। नौकरी वालों को प्रमोशन व ट्रांसफर का अवसर मिल सकता है। संतान की पढ़ाई चिंता देगी, जिसके लिए आप कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। बिजनेस में साझेदारी से बचें।
मकर राशि-दिन समस्याओं से भरा रह सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। धन आएगा लेकिन खर्च बढ़े रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों में ढिलाई न करें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। साथी हर काम में समर्थन देंगे।
कुंभ राशि-बिजनेस के लिए नई योजनाएं बनेंगी और सफलता मिलेगी। वरिष्ठों की मदद से पारिवारिक समस्याएं हल होंगी। व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। नए काम में रुचि जागेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कामों में वृद्धि होगी।
मीन राशि-दिन मिश्रित परिणाम देगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर चिंता रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें। मित्र धन उधार मांग सकते हैं, सोच-समझकर दें। कोई काम अधूरा रह सकता है। नौकरी में खुशखबरी संभव है।