Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किन्हें मित्रों से मिलेगा सहयोग
मेष राशि आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। आज जरूरी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है।
वृषभ राशि आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शादी के प्रस्ताव मिलेंगे। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।
मिथुन राशि आज परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।
कर्क राशि आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। आप किसी विशेष कार्य से बाहर जा सकते हैं। यात्रा संभलकर करें। कोर्ट केस में आज जीत दर्ज होगी। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि आज का दिन उतार चढाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य के कारण कल परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव और क्लेश बना रहेगा। वाहन संभल कर चलाएं। लापरवाही के कारण चोट लग सकती है। पत्नी और परिवार से मतभेद हो सकता है।
कन्या राशि आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाहर यात्रा पर जाएं, तो वाहन का उपयोग संभल कर करें। किसी करीबी के कारण हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है। व्यापार व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
तुला राशि आज मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। परिवार में आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
वृश्चिक राशि आज का दिन अच्छा रहने वाला है।किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, वो पूरा होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा।
धनु राशि आज पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों के विरोध के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। पैतृक संपत्ति में आपको आप का हिस्सा मिल सकता है।
मकर राशि आज का दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा।व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रह सकते हैं। कोई बड़ा निवेश व्यापार में ना करें।
मीन राशि आज का दिन शुभ है। किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।