भारत करेगा दुनिया पर राज, चीन-अमेरिका को छोड़ देगा पीछे, इस अमेरिकी बिजनेसमैन का दावा

अमेरिकी बिजनेसमैन ने कहा कि भारत की तेज तरक्की से वह अमेरिका और चीन दोनों को पीछे छोड़ देगा।

Update: 2026-01-22 15:00 GMT

नई दिल्ली। बीते कुछ सालों से पूरी दुनिया की नजरें भारत की अर्थव्यवस्था पर टिकी हैं। इसी कड़ी में अमेरिका की बड़ी प्राइवेट इक्विटी कंपनी कार्लिल ग्रुप के को-फाउंडर डेविड रुबेनस्टीन ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले दो-तीन दशकों में दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है। बता दें कि उन्होंने यह बात दावोस में चल हे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान कही। दरअसल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से जे बातें सामने आई हैं, वो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

भारत अर्थव्यवस्था में चौथे नंबर पर

भारत अभी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। दुनिया में भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है। जल्द ही जर्मनी को पीछे छोड़कर भारत तीसरे नंबर पर पहुंच सकता है। अभी अमेरिका सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, उसके बाद चीन दूसरे नंबर पर है। भारत की तेज तरक्की से वह अमेरिका और चीन दोनों को पीछे छोड़ देगा। उन्होंने भारत की युवा आबादी का फायदा भी बताया, जो लंबे समय में बहुत मदद करेगा।

यह आंकड़ों का खेल नहीं, भारत की बढ़ती ग्लोबल ताकत का सबूत है

रुबेनस्टीन ने कहा है कि भारत के पास वह क्षमता है जो उसे अगले कुछ दशकों में शीर्ष पर ले जा सकती है। मुझे लगता है कि आने वाले 20 से 30 सालों में भारत दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी बन सकता है। बता दें कि रुबेनस्टीन वैश्विक बाजार की नब्ज को बहुत अच्छे से समझते हैं। इसलिए उनका बयान खास माना जा रहा है। उनके अनुसार, जिस रफ्तार से भारत आगे बढ़ रहा है, उसे देखते हुए यह लक्ष्य हासिल करना नामुमकिन नहीं है। यह केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह भारत की बढ़ती ग्लोबल ताकत का सबूत है।

Tags:    

Similar News