दुल्हन बनी जान्हवी कपूर का लुक वायरल! लोगों ने कहा-श्रीदेवी की याद दिला दी

Update: 2025-08-06 10:36 GMT



मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच उनका एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं उनके इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


बता दें कि जान्हवी कपूर को मसाबा गुप्ता ने दुल्हन के रूप में पेश किया है। वहीं जान्हवी इस वीडियो में जान्हवी अलग-अलग ब्राइडल लुक में दिखीं। उन्होंने भूरा लहंगा, सिंदूरी लाल लहंगा, लाल बस्टियर के साथ लहंगा स्कर्ट, धोती स्कर्ट और ब्लाउज के साथ कई शानदार पोज दिए।


वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों को जान्हवी का ब्राइडल लुक पसंद आया। एक फैन ने लिखा कि मसाबा ब्राइडल में करीना की झलक दिखी, वो सबसे ऊपर थीं, एक और फैन ने लिखा कि अद्भुत, एक और फैन ने लिखा कि वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।


दरअसल एक फैन ने लिखा यह लुक सपनों जैसा है। तो वहीं कुछ फैन ने इस लुक को 'आइकॉनिक' बताया। एक और फैन ने लिखा कि जान्हवी ने श्रीदेवी जी की याद दिला दी उनकी आंखें शानदार हैं।


जान्हवी कपूर आने वाले समय में 'परम सुंदरी' और में नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में जान्हवी के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। यह फिल्म 29 अगस्त, 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा जान्हवी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में जान्हवी एक्टर वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। 

Tags:    

Similar News