किरेन रिजिजू विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल! कहा-सदन का पूरा कामकाज हो जाएगा डिजिटल
पटना। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू आज पटना में बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह और ई-विधान (NeVA) डिजिटल हाउस के उद्घाटन के अवसर शामिल हुए हैं। इस दौरान रिजिजू ने बिहार विधानसभा में हो रहे इस बड़े डिजिटल बदलाव की सराहना की और कहा कि इससे सदन की पूरी कार्यप्रणाली अब पेपरलेस और डिजिटल हो जाएगी। वहीं इस खास मौके पर रिजिजू के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी शामिल हुए हैं।
ई-विधान का एक बड़ा इवेंट हो रहा है
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज बिहार विधानसभा में ई-विधान का एक बड़ा इवेंट हो रहा है। मैं बिहार के सभी MLA को बधाई देना चाहता हूं। सदन का पूरा कामकाज डिजिटल हो जाएगा... राहुल गांधी इसलिए घबराए हुए हैं क्योंकि उनकी पार्टी को सरकार में दोबारा मौका नहीं मिलने वाला है। इसीलिए वह खबरों में बने रहने के लिए यहां-वहां थोड़ा ड्रामा और डायलॉग करते हैं। PM नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में भारत आगे बढ़ चुका है।