हंगामों के बीच लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में काम जारी
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का आज नौवां दिन है। लोकसभा से आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच जमकर गहमा-गहमी चल रही है। वहीं हंगामों के बीच लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के स्थगित की गई है। राज्यसभा में काम जारी है।