राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा! रेस्टोरेंट की बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
कोटा। राजस्थान के कोटा में आज एक बड़े हादसे की जानकारी सामने आई है। दरअसल, कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में ओपेरा हॉस्पिटल रोड पर स्थित दिल्ली स्पाइस मुरादाबादी नाम से नॉनवेज रेस्टोरेंट की बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मलबे में 10 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत दल मौके पर पहुंच गए।रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और मलबा हटाकर लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने बताया कि अब तक मलबे से पांच लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है। हालांकि बाद में राहत कार्य तेज होने के साथ यह संख्या बढ़कर 10 घायलों तक पहुंच गई, जिन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
10 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा
हालांकि, कोटा बिल्डिंग हादसे में प्रशासन ने अभी तक किसी भी मौत की पुष्टि नहीं की है। अब तक 10 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। साथ ही कई अन्य लोग भी दबे हो सकते हैं, दो जेसीबी मशीनों के जरिए मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है।