मिलिए सुगन शैतान सिंह भाटी से... ‘120 बहादुर’ में इस खास रोल में आएंगी नजर राशि खन्ना, जानें फिल्म से जुड़ी यह कहानी
मुंबई। राशि खन्ना बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। वहीं अभिनेत्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उनके हाथ एक बड़ी फिल्म हाथ लगी है। राशि फिल्म में अपने किरदार को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
दरअसल, रजनीश घई निर्देशित फिल्म ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर एक फौजी के किरदार में नजर आएंगे। यह कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने किरदार को लेकर डिटेल्स शेयर किए।
राशि खन्ना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वो युद्ध के मैदान में नहीं गईं, लेकिन उसने हर दिन युद्ध को जिया। मिलिए सुगन शैतान सिंह भाटी से। मैंने इस किरदार को अपने मन में बसाया है।
वहीं उन्होंने आगे कहा कि यह उन महिलाओं के लिए है, जो खामोशी से प्यार करती हैं। जो देश के सैनिकों का घर संभालती हैं। यह महिलाएं गर्व और दर्द को एक साथ समेटे हुए हैं।
बताते चलें कि फिल्म के मुख्य किरदार शैतान सिंह भाटी (फरहान अख्तर) की पत्नी का रोल राशि खन्ना कर रही हैं।
फिल्म में फरहान मेजर शैतान सिंह भाटी के किरदार में ही नजर आएंगे। यह फिल्म 21 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म ‘120 बहादुर’ की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है।
इस लड़ाई में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के लगभग 120 भारतीय सैनिकों ने मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में, 3,000 से अधिक चीनी सैनिकों का बहादुरी से सामना किया और अपनी अंतिम सांस तक अपनी चौकी की रक्षा की।