अपना पार्टी और सब की आवाज का विलय, पप्पू सिंह के लिए बड़ी घोषणा

नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके;

By :  Aryan
Update: 2025-05-19 04:30 GMT

नई दिल्ली। अपना पार्टी और सबकी आवाज पार्टी का विलय होने के बाद पप्पू सिंह के लिए बड़ी घोषणा हो सकती है। पप्पू सिंह के जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से बिहार की राजनीति में एक नए समीकरण की शुरुआत हो सकती है। बस औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके 

 प्रशांत किशोर के साथ मिलकर नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। अब आज पीके पप्पू सिंह को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। एक दिन पहले ही आरसीपी सिंह ने अपनी पार्टी 'आप सबकी आवाज' का विलय जनसुराज में कर दिया है। पप्पू सिंह पूर्णिया लोकसभा सीट से दो बार भाजपा के सांसद रह चुके हैं और उन्होंने 2019 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

पप्पू यादव का समर्थन किया

 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पप्पू यादव का समर्थन किया था, जिसके चलते पप्पू यादव पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव जीते थे। आज उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा हो सकती है। 

एक नए समीकरण की शुरुआत

प्रशांत किशोर के साथ मिलकर, पप्पू सिंह बिहार की राजनीति में एक नए मोड़ की शुरुआत कर सकते हैं। पूर्व सांसद और पप्पू सिंह के जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से बिहार की राजनीति में एक नए समीकरण की शुरुआत हो सकती है। उनकी राजनीतिक अनुभव और लोकप्रियता को देखते हुए यह बदलाव पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। पार्टी की रणनीति और दिशा में भी बदलाव आने की संभावना है।

Tags:    

Similar News