मोदी जी सिक्सर की गोलियां आपके समर्थक अब गरीब लोगों पर चला रहे हैं...RJD ने हाल की घटनाओं पर किया यह पोस्ट

RJD ने कहा मोदी-नीतीश का महाजंगलराज, जातिवादी मीडिया का रामराज्य है।;

By :  Aryan
Update: 2025-11-26 06:41 GMT

पटना। बिहार के कई जिलों में हाल ही के दिनों में कई घटनाएं हुई हैं। इस कड़ी में आरजेडी ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। आज यानी बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल ने  सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कई घटनाओं के बारे में चर्चा की है। बता दें कि राजद ने इसे मोदी-नीतीश का महाजंगलराज नाम दिया है। 

मधेपुरा में बढ़ई की गोली मारकर हत्या

आरजेडी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मधेपुरा में बढ़ई की गोली मारकर हत्या की गई। सीतामढ़ी में गोलीबारी हुई और युवक को लगी गोलियां। सोनपुर में अपराधियों ने गोली मारकर शिक्षक की हत्या कर दी। बेतिया में बारात पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। कई को गोली लगी।

मोदी-नीतीश का महाजंगलराज

आरजेडी ने आगे लिखा कि गोपालगंज में शादी समारोह में फायरिंग की गई, कई लोगों को गोली लगी, मोदी-नीतीश का महाजंगलराज, जातिवादी मीडिया का रामराज्य है। मोदी जी सिक्सर की गोलियां आपके समर्थक अब गरीब लोगों पर चला रहे हैं।

मारी सिक्सर के छह गोली

बता दें कि पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी को भोजपुरी गाने के बोल के जरिए निशाने पर लिया था। उस समय  पीएम मोदी ने मारी सिक्सर के छह गोली का जिक्र करते हुए आरजेडी पर निशाना साधा था। अब उन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आरजेडी ने बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं पर पलटवार किया है।

आरजेडी के अन्य पोस्ट 

बिहार में जंगलराज! पटना के होटल में खाना खाया, पैसे मांगे तो बरसा दी दनादन गोलियां। मधुबनी में अपराधियों का आतंक, 3 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग! भाजपाई जंगलराज में अपराधी सम्राट बने। भागलपुर में 4-5 दर्जन मोदी समर्थक सम्राट अपराधियों ने मंगलराज समझ बारात पर किया हमला! अनेक घायल, बारातियों से जेवरात, गहने और पैसे लूटे, महिलाओं के साथ छेड़खानी की, मोदी है तो मुमकिन है बोल-दूल्हा जान बचाकर भाग गया। पटना में खून ही खून! 

Tags:    

Similar News