Mumbai Rains Alert: महाराष्ट्र में 12 दिन पहले ही आया मानसून! सड़कें बनीं तालाब, कई इलाकों में हाई अलर्ट
मुंबई, ठाणे और पालघर जैसे तटीय जिलों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।;
मुंबई। महाराष्ट्र में मानसून 12 दिन पहले ही आ गया है। जिससे भारी बारिश के कारण तबाही आ गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, तटीय इलाकों में बिजली गिरने का खतरा है। मुंबई, ठाणे और पालघर जैसे तटीय जिलों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित होने के पूरे आसार हैं।
बिजली गिरने की आशंका
बता दें कि तटीय इलाकों में समुद्री हवाओं के तेज बहाव और बिजली गिरने जैसी घटनाओं की आशंका बनी हुई है। जिसके लिए स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
कमजोर इमारतों से लोगों को हटाया गया
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और MHADA ने शहर में 96 ऐसी इमारतों की पहचान की है जिन्हें बारिश के मौसम में खतरनाक माना गया है। इनमें रह रहे लगभग 3100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि आम लोगो को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
24×7 वॉर रूम और लोकल ट्रेनों पर नजर
बीएमसी ने एक 24 घंटे चालू रहने वाला आपदा नियंत्रण कक्ष (वॉर रूम) शुरू किया है। यहां से नागरिकों को सहायता दी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा रही है। लोकल ट्रेन और बस सेवाओं पर लगातार निगरानी इसके साथ ही ट्रैफिक और आवाजाही पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम अलर्ट है।
जलभराव से निपटने की तैयारी में जुटी BMC
मुंबई में हर साल भारी बारिश के दौरान जलभराव की समस्या आम होती है। इसे ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने कई जरूरी कदम उठाए हैं-
- नालों की सफाई
- पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत
- इमरजेंसी कंट्रोल रूम की सक्रिय निगरानी।