NCR: आंधी-बारिश ने संडे की शाम का मजा किया किरकिरा! 4 जून तक बारिश की संभावना

Update: 2025-06-01 14:23 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में आज शाम अचानक से मौसम ने करवट ली। देखते ही देखते दिल्ली समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में तेज आंधी आई। पूरा माहौल धूल में तब्दील हो गया। थोड़ी देर बाद बारिश शुरू हो गई जो देर शाम तक बरसती रही। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिनों तक दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने पहले कर दिया था सतर्क

मौसम विभाग ने रविवार शाम तेज आंधी बारिश की संभावना पहले जता दिया था। शाम करीब 4:30 बजे मौसम विभाग ने शाम 7:30 तक तेज आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। वैसे शाम करीब 5:30 बजे से ही मौसम बदल गया।

तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा

आज संडे को तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था लेकिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस बताया गया। बारिश से गर्मी से तो राहत मिली लेकिन संडे की शाम लोग घूमने या किसी काम से घर से बाहर निकलने से परहेज किया।

बारिश से लगा जाम, छाए हैं काले बादल

आज शाम करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। जगह-जगह जल जमाव हो गया। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। शाम 7:00 बजे के बाद भी काले बादल छाए हुए हैं मौसम विभाग ने 4 जून तक बारिश की संभावना जताई है। वहीं दिल्ली में बारिश को लेकर अलर्ट है।

Tags:    

Similar News