NDA के सहयोगियों ने पीएम मोदी का किया अभिनंदन! प्रधानमंत्री ने पत्रकारों से कहा- धन्यवाद...

जब पीएम मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग पहुंचे तो इस दौरान वहां मौजूद तमाम पत्रकारों ने उन्हें भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए शुभकामनाएं दीं।

Update: 2026-02-03 06:17 GMT

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहली बार मीडिया के सामने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, जब पीएम मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग पहुंचे तो इस दौरान वहां मौजूद तमाम पत्रकारों ने उन्हें भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए शुभकामनाएं दीं। जिस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए सभी को धन्यवाद कहा।

एनडीए गठबंधन ने पीएम का किया अभिनंदन

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद आज यानी मंगवार को सत्ताधारी गठबंधन- NDA के सहयोगियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता

भारत और अमेरिका के बीच बने व्यापार समझौते के तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि नया टैरिफ कब से लागू होगा? भारत किन अमेरिकी उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा? और व्यापार बाधाएं कैसे कम होंगी? बता दें कि, अमेरिका की तरफ से भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाने के बाद व्यापारिक संबंध तनावपूर्ण हो गए थे, जिसमें रूसी तेल खरीद से जुड़ा 25% शुल्क भी शामिल था।

Tags:    

Similar News