अब मोटे लोग हो जाएं खुश! इस जीन से दिल की बीमारियों का खतरा होता है कम...रिसर्च

मोटापा से दिल की बीमारी और हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ता है, लेकिन एक रिसर्च ने इसे गलत साबित कर दिया है।

By :  Aryan
Update: 2025-11-04 15:00 GMT

नई दिल्ली। मोटापे को लेकर अब चिंता करने की बात नहीं है। दरअसल हाल ही में एक स्टडी के आधार पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस स्टडी के मुताबिक मोटापे और दिल की बीमारियों का कोई कनेक्शन नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि मोटापा से दिल की बीमारी और हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ता है, लेकिन एक रिसर्च ने इसे गलत साबित कर दिया है। बता दें कि एमसी4आर का नाम का एक जीन होता है जो मोटापा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है, वही जीन दिल की बीमारियों से बचाव भी करता है।

मोटे लोगों में एमसी4आर जीन का रेयर वेरिएंट मिला

रिसर्च के अनुसार जिन लोगों में एमसी4आर जीन का रेयर वेरिएंट पाया गया है, उनमें एलडीएल मतलब खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और हार्ट डिजीज का खतरा भी टल जाता है। बता दें कि यह जीन करीब एक प्रतिशत मोटे लोगों में और पांच प्रतिशत मोटे बच्चों में पाया जाता है। ब्रिटेन में हर 300 में से एक व्यक्ति में यह जीन म्यूटेशन हो सकता है।

मोटापे डिजीज से करता है सुरक्षा

दरअसल मोटापा बढ़ने के बावजूद कुछ लोग दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं, इसलिए इसपर रिसर्च किया गया। यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के मेटाबॉलिज्म एक्सपर्ट्स के अंडर हुई इस स्टडी में पाया गया है कि एमसी4आर जीन हमारे दिमाग में एक ऐसा प्रोटीन बनता है, जो कि भूख को कंट्रोल करता है। जब यह जीन सही तरीके से काम करता है, तो वह व्यक्ति कम खाता है। वहीं जब इसमें कोई गड़बड़ी होती है तो व्यक्ति को अधिक भूख लगती है और वजन तेजी से बढ़ता है।

एमसी4आर जीन की कमी वाले लोगों में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का सही स्तर

जानकारी के मुताबिक, 7,719 बच्चों और 124 वयस्कों के जीन पर रिसर्च की गई, जिनमें मोटापा एमसी4आर जीन की गड़बड़ी की वजह से था। इसके बाद उनकी तुलना यूके के बायो बैंक के 3.36 लाख लोगों से की गई। उनके रिपोर्ट में पता चला कि एमसी4आर की कमी वाले लोगों में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का सही स्तर था। उनलोगों के दिल की सेहत आम लोगों की तुलना में बेहतर पाई गई।

एमसी4आर जीन फैट मेटाबॉलिज्म को करता है कंट्रोल

इस रिसर्च के अनुसार, एमसी4आर जीन शरीर के फैट मेटाबॉलिज्म को दिमाग के जरिए कंट्रोल करता है। जिन लोगों में यह जीन सही से काम नहीं करता है उनमें मोटापा तो बढ़ता है, लेकिन ट्राइग्लिसराइड और खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम रहता है।


Tags:    

Similar News