पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे मणिपुर की राजधानी इंफाल, अगली यात्रा में बारिश बनी बाधा
इंफाल। पीएम नरेंद्र मोदी आज मणिपुर पहुंचे हैं। दरअसल, भारी बारिश के बीच मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे हैं। सड़क मार्ग से कुकी के गढ़ चुराचांदपुर पहुंचे हैं। पहले उनका अपने आधिकारिक कार्यक्रम के बाद मिजोरम की राजधानी आइजोल से सीधे चुराचांदपुर के लिए उड़ान भरने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनकी यात्रा योजना बाधित हो गई।
पीएम मोदी भविष्य में भी राज्य में और विकास लाएंगे
इंफाल के हवाई अड्डे पर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने मोदी का स्वागत किया। अधिकारियों ने बताया कि बाद में, वह चुराचांदपुर से मैतेई बहुल इंफाल लौटेंगे। इस दौरान मणिपुर में पीएम मोदी के स्वागत में राज्य के लोगों ने पारंपरिक नृत्य किया। साथ ही कलाकार ने कहा कि हम अपना पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करके प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने आए हैं। हम बहुत खुश हैं। हमें उम्मीद है कि पीएम मोदी भविष्य में भी राज्य में और विकास लाएंगे।
कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
बता दें कि दो साल पहले यानी 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद यह मणिपुर की उनकी पहली यात्रा है। इस दौरान वे चुराचांदपुर और इंफाल में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से बातचीत करेंगे। वे मणिपुर के लोगों को 8,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात के तौर पर कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।