Prayagraj: त्रिवेणी पर उमड़ी भारी भीड़, वसंत पंचमी के अवसर पर दोपहर तक 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
कड़ाके की ठंड भी भक्ति भाव को कम नहीं कर पाया।
प्रयागराज। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज यानी शुक्रवार को प्रयागराज के त्रिवेणी घाट पर आस्था की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बता दें कि दोपहर 12 बजे तक लगभग 2 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में स्नान कर पुण्य के भागीदार बने। इतनी अधिक भीड़ जमा होना श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति को दर्शाता है। कड़ाके की ठंड भी भक्ति भाव को कम नहीं कर पाया।
चार दिनों में इतने करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
वहीं,अगले चार दिनों में साढ़े तीन करोड़ भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।
श्रद्धालुओं ने सरयू घाट पर किया स्नान
वहीं, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में वसंत पंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने सरयू घाट पर पवित्र स्नान किया और पूजा-अर्चना की।