प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर रवाना हुए

Update: 2026-02-07 04:45 GMT

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के लिए रवाना हुए। यह यात्रा मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी इस दौरे पर गए हैं।

रणनीतिक महत्व

अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया संबंधों को 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी'का दर्जा मिलने के बाद पीएम मोदी की यह पहली मलेशिया यात्रा है। पीएम मोदी अपने समकक्ष अनवर इब्राहिम के साथ व्यापार, निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल अर्थव्यवस्था और समुद्री सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मलेशिया में रह रहे लगभग 29 लाख भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे, जो दुनिया के सबसे बड़े प्रवासी समुदायों में से एक है। यात्रा के दौरान 10वें भारत-मलेशिया सीईओ फोरम (10th India-Malaysia CEO Forum) का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें दोनों देशों के प्रमुख उद्योगपति शामिल होंगे।

यात्रा का कार्यक्रम

7 फरवरी: पीएम मोदी कुआलालंपुर पहुंचेंगे और भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में शामिल हो सकते हैं।

8 फरवरी: पुत्राजया में आधिकारिक स्वागत समारोह होगा, जिसके बाद दोनों देशों के बीच औपचारिक द्विपक्षीय बैठक और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।



Tags:    

Similar News