रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी की अफवाह निकली गलत! कपल आज नहीं इस दिन लेंगे सात फेरे
मुंबई। साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हैं। वहीं फैंस भी इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि एक वीडियो वायरल होने के बाद ये अफवाहें और तेज हो गई थी कि दोनों 2 फरवरी यानी आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया गया कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 2 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर के पैलेस में होगी लेकिन अब उनकी शादी को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है, जिसमें शादी की डेट को गलत बताया जा रहा है।
दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ 2 फरवरी के दिन शादी करने की खबरों से इनकार करते हुए इसे अफवाह बताया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की अब एक नई तारीख सामने आ रही है।
कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय 26 फरवरी को शादी करेंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि शादी उदयपुर में ही होगी, लेकिन पूरी तरह से निजी होगी और सीमित गेस्ट मौजूद होंगे, जिसमें सिर्फ परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हैं।
दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने बहुत पहले से ही फैंस को ये मानने पर मजबूर किया कि दोनों की जिंदगी में रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत हुई है। कहा जा रहा है कि कपल ने पिछले साल गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी, जिसके बाद दोनों की शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई।
वहीं कई लोग इसे सिर्फ अफवाह बता रहे हैं। हालांकि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अभी तक अपनी शादी की खबरों पर कोई कंफर्मेशन नहीं दी है। फैंस दोनों की शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।