खुलासा! कॉलेज प्रशासन के कुछ कर्मी छात्राओं से कहते थे- बाबा की डिमांड पूरा किया करो, जानें चैतन्यानंद सरस्वती कैसे बना बाबा
मामले में 17 लड़कियों के बयान कोर्ट में दर्ज कर लिए है। पुलिस के मुताबिक बाबा लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था और उनका यौन उत्पीड़न कर रहा था।;
नई दिल्ली। दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में छात्राओं से यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। ऐसे में अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल छात्राओं ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन की तरफ से उन पर आरोपी की मांग को पूरा करने का दबाव बनाया गया। कॉलेज प्रशासन के कुछ कर्मी छात्राओं से कहते थे कि चैतन्यानंद सरस्वती पार्थ उर्फ बाबा की डिमांड पूरा किया करो। उनका इस डिमांड का मतलब यौन उत्पीड़न से जुड़ा होता था।
उड़ीसा में भी बाबा पर छेड़खानी के केस
दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी बाबा उड़ीसा का रहने वाला है। करीब 12 साल से यहां के एक आश्रम में रह रहा था। बाबा पर छेड़खानी के 2 मामले उड़ीसा में भी दर्ज हुए थे। पहला 2009 और दूसरा 2016 में दर्ज किया गया था। बाबा दक्षिणामन्या श्री शारदा पीठम्, शृंगेरी आश्रम का केयरटेकर और संचालक था। वो इसी आश्रम रह भी रहा था।
बार-बार लोकेशन बदल रहा बाबा
बता दें कि गिरफ्तारी से बचने के लिए बाबा लगातार लोकेशन बदल रहा है और न के बराबर मोबाइल इस्तेमाल कर रहा है। उसकी आखिरी लोकेशन यूपी में आगरा के आसपास मिली थी। उसने UN नंबर प्लेट कहां से बनवाई इसकी जांच चल रही है। आश्रम के सीसीटीवी फुटेज और आश्रम का के सीसीटीवी फुटेज और आश्रम का हार्डडिस्क जब्त कर लिया।
17 लड़कियों के बयान दर्ज
पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए मामले में 17 लड़कियों के बयान कोर्ट में दर्ज कर लिए है। पुलिस के मुताबिक बाबा लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था और उनका यौन उत्पीड़न कर रहा था।