खुलासा: 45 साल की बीवी पर किया अवैध संबंध का शक! हत्या कर चारपाई के नीचे किया दफन, जानें पूरा मामला
इस मामले का खुलासा करीब 11 दिन बाद हुआ, जब पुलिस ने खोदाई कर शव बरामद किया।;
बहराइच। यूपी के बहराइच से एक सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है। बहराइच में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर लाश को घर में ही दफन कर दिया, उसके बाद लाश के ऊपर ही चारपाई डालकर सोता रहा। जब मायके के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस मामले का खुलासा करीब 11 दिन बाद हुआ, जब पुलिस ने खोदाई कर शव बरामद किया।
पुलिस ने छानबीन शुरू की
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने का केस दर्ज कर लिया है। यूपी के बहराइच के जरवलरोड के अहाता नरपतपुरवा गांव में 11 दिनों से लापता महिला फूला का शव उसके ही घर में दफन मिला। बता दें कि यह एक रहस्यमई हत्या है। इस मामले में पुलिस छानबीन शुरू कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक, अब तक आरोपी पति हरिकिशन का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, फिलहाल वह फरार है।
मृतका की शादी 25 साल पहले हरिकिशन के साथ हुई थी
मृतका फूला देवी (45) की शादी करीब 25 साल पहले हरिकिशन के साथ हुई थी। शुरूआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे हरिकिशन को शराब की लत लग गई। वह नशे में अक्सर पत्नी की पिटाई करता था। जानकारी के अनुसार, उसके छह बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है और एक बेटा लखनऊ में मजदूरी करता है, जबकि तीन बच्चे अभी छोटे हैं।
परिजनों ने कहा
परिजनों के मुताबिक, हरिकिशन पूरे दिन नशे में धुत रहता और घर में झगड़ा करता था। इस कारण से दो छोटे बच्चे ननिहाल में रहने लगे। छह अक्टूबर को फूला देवी अचानक घर से गायब हो गई। जब उसका दो दिन तक कोई पता नहीं चला तो भाई रामधीरज ने हरिकिशन से पूछा। उसने टालमटोल कर दिया। फिर परिजन ने 6 अक्तूबर को ही जरवलरोड थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
चारपाई के नीचे मिट्टी था मिट्टी का ढेर
इस दौरान रामधीरज की भाभी विमला ने चारपाई के नीचे मिट्टी का ढेर देखा। जब शक लगा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से आरोपी पति भाग गया।
थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
थानाध्यक्ष ने कहा कि घर को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टीम हरिकिशन की तलाश कर रही है। पुलिस ने अवैध संबंध के शक में फूला देवी की हत्या की आशंका जताई है।