लोकसभा में राहुल गांधी के अभिभाषण के दौरान हंगामा शुरू, राजनाथ और राहुल भिड़े, जानें किस मुद्दे पर
राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सदन को गुमराह कर रहे हैं।
नई दिल्ली। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण पर भारी हंगामा मच गया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम.एम. नरवणे की किताब का हवाला देते हुए कहा कि चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गंभीर स्थिति पैदा हुई थी और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
चीनी टैंक भारतीय पोजिशन से कुछ सौ मीटर की दूरी पर थे
राहुल गांधी ने कहा कि'कौन देशभक्त है और कौन नहीं, यह सवाल तब उठता है जब चीनी टैंक भारतीय क्षेत्र में घुस आते हैं। जनरल नरवणे खुद अपनी किताब में लिखते हैं कि चीनी टैंक भारतीय पोजिशन से कुछ सौ मीटर की दूरी पर थे। हालांकि राहुल के भाषण के दौरान राजनाथ सिंह और राहुल गांधी के बीच जमकर बहस शुरू हो गई है।
राहुल गांधी ने कहा कि यह विषय नहीं उठाने वाला था
अमित शाह ने कहा कि विवाद राहुल गांधी ने ही समाप्त कर दिया है। वह खुद कह रहे हैं कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है। राहुल गांधी ने कहा कि यह सौ फीसदी ऑथेंटिकेटेड है। राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सदन को गुमराह कर रहे हैं। यह किताब प्रकाशित ही नहीं हुई है, उसका उल्लेख कहां से कर रहे हैं। निशिकांत दुबे ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर रेज किया। स्पीकर ने कहा कि अखबार की कटिंग, किताब पर चर्चा की परंपरा नहीं रही है। इसका पालन करिए। राहुल गांधी ने कहा कि यह विषय नहीं उठाने वाला था, लेकिन कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगे तो इसे उठाना पड़ेगा।