जम्मू-कश्मीर के डोडा में भीषण हादसा! सेना का बुलेटप्रुफ वाहन खाई में गिरा, दस जवानों की मौत, 7 घायल

घायलों को विशेष उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया है।

Update: 2026-01-22 10:19 GMT

डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए सड़क हादसे में सेना के दस जवानों की मौत हो गई जबकि सात जवान घायल हो गए। यह हादसा भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ।

अधिकारियों ने दी जानकारी

अधिकारियों ने जानकारी दी कि सेना का बुलेटप्रूफ वाहन निकट के पोस्ट की तरफ जा रहा था। इसमें 17 जवान सवार थे। इसी दौरान वाहन चालक का नियंत्रण खो गया। वह गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया

सूचना मिलने पर सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू शुरू किया। बता दें कि घटनास्थल से दस जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सात जवानों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। इसमें से तीन की हालत गंभीर है। घायलों को विशेष उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया है।

Tags:    

Similar News