Uttarakhand Panchayat Chunav Result 2025: कांग्रेस ने बढ़त हासिल की, भाजपा सात सीटों पर सिमटी
पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन नहीं रहा है;
देहरादून। उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजों से तस्वीर साफ हो गई है। इस बार के पंचायत चुनाव में किसी भी पार्टी का एकतरफा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। इस बार निर्दलीयों ने भी बाजी मारी है।
कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही हुए गदगद
देहरादून में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम आने से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही गदगद है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों की तरफ से जिला पंचायत के चुनाव में कांग्रेस पार्टी खाते में 12 सीटें है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के खाते में 7 सीटें आई हैं।
कांग्रेस ने की सेंधमारी
भारतीय जनता पार्टी के खाते में 7 सीटें आई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के गढ़ में कांग्रेस ने सेंधमारी करते हुए 11 में से 7 सीटें जीत हासिल की हैं। कांग्रेस पार्टी ने 30 जिला पंचायत सीटों में से 16 उम्मीदवारों को घोषित किया था। शेष सीटों पर कांग्रेस पार्टी की पृष्ठभूमि के उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
पंचायत चुनाव में कांग्रेस की आस जगी
इस बार पंचायत चुनाव से कांग्रेस की आस जगी है। उत्तराखंड के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन नहीं रहा है। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को महज 19 सीटें ही मिली थीं। जबकि भाजपा को 47 सीटें मिली थीं। वहीं दो-दो सीट बसपा और निर्दलीय के खाते में गए। 2024 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था और कांग्रेस के खाते में कुछ भी नहीं आया था। हालांकि पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। पिछले पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 10 के पार भी नहीं पहुंची थी।
भाजपा को भी हुई खुशी
देहरादून जिले में आए पंचायत चुनाव रिजल्ट से भाजपाई गदगद हो गए। वहीं कांग्रेस के समर्थक भी खुश थे। कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि उसके 12 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। देहरादून जिला पंचायत की कुल 30 सीटों में से भाजपा ने 28 पर अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए थे। वहीं कांग्रेस ने 16 सीटों पर ही अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए थे। जौनसार बावर की 11 जिला पंचायत सीटों में से सात पर कांग्रेस ने कब्जा किया। जबकि तीन पर भाजपा ने जीत हासिल की।
चकराता में कांग्रेस का दबदबा
चकराता ब्लॉक में जिला पंचायत की 6 में से 5 सीटों पर कांग्रेस का दबदबा कायम है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। जबकि कालसी ब्लॉक में कांग्रेस ने मंगरोली और आरा सीट पर जीत हासिल की है। भाजपा के खाते में कालसी ब्लॉक की तीन सीटें गई है। चकराता ब्लॉक में रायगी से कांग्रेस के श्याम सिंह चौहान विजयी रहे।