लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण में सुबह 9 बजे तक 10.28 फीसदी हुआ मतदान, पश्चिम बंगाल में हुआ सबसे ज्यादा वोटिंग
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 695 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हैं। सुबह 9 बजे तक 10.28% मतदान दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में और सबसे कम मतदान महाराष्ट्र में हुआ है।
बिहार- 8.86%
जम्मू और कश्मीर- 7.63%
झारखंड- 11.68%
लद्दाख- 10.51%
महाराष्ट्र- 6.33%
ओडिशा- 6.87%
पश्चिम बंगाल- 15.35%