लोकसभा चुनाव 2024: दोपहर तीन बजे तक 47.53 फीसदी हुआ मतदान, पश्चिम बंगाल सबसे आगे तो ओडिसा पीछे
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में पांचवें चरण में सुबह 7 बजे से छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 695 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हैं। वहीं दोपहर तीन बजे तक कुल 47.53 फीसदी मतदान हुआ है।
दोपहर तीन बजे तक जाने कहां हुआ कितना वोटिंग
बिहार- 45.33%
जम्मू और कश्मीर- 44.90%
झारखंड- 53.90%
लद्दाख- 61.26%
महाराष्ट्र- 38.77%
ओडिशा- 21.07%
उत्तर प्रदेश- 48.95%
पश्चिम बंगाल- 62.72%