संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने संवैधानिक आदर्शों को अपने व्यवहार में अपनाने की अपील की
नई दिल्ली। भारत आज संविधान दिवस मना रहा है। संविधान को अंगीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ पर मुख्य समारोह संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधत किया है।
संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- हमारा संविधान एक जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज़ है। अपने संविधान के माध्यम से हमने सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लक्ष्य हासिल किए हैं। साथ ही साथ द्रौपदी मुर्मू ने कहा-मैं सभी नागरिकों से आग्रह करती हूं कि वे संवैधानिक आदर्शों को अपने व्यवहार में अपनाएं और अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करें। 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम करें।