Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट का दौर, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
Closing Bell: 27 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार के सूचकांक कमजोर स्थिति में बंद हुए, जिसमें निफ्टी 22,850 के नीचे था। बंद होते समय, सेंसेक्स 824.29 अंक या 1.08 प्रतिशत गिरकर 75,366.17 पर था, और निफ्टी 263.05 अंक या 1.14 प्रतिशत गिरकर 22,829.15 पर बंद हुआ।
बता दें कि आईटी, दूरसंचार, बिजली, उपभोक्ता वस्तुएं, तेल व गैस और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। वहीं सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक में सबसे अधिक 4.49 प्रतिशत की गिरावट आई। जोमैटो, टेक महिंदा, पावरग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट दिखी।
वहीं एशियाई बाजारों में शंघाई और टोक्यो कमजोर विनिर्माण आंकड़ों के कारण गिरावट के बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में भी शुरुआती सत्रों में गिरावट दर्ज की गई।