भागमभाग इश्क! दामाद और जीजा के साथ भागने वाली महिला पर अब यह लगा आरोप, धोखे की कहानी सुनकर पीट लेंगे अपना माथा
अलीगढ़। आज से 10 महीने पहले एक मामले ने सभी का दिमाग हिलाकर रख दिया। दरअसल अपनी शादी से ठीक 10 दिन पहले दूल्हा अपनी होने वाली सास के साथ भाग गया था। फिर दोनों वापस लौटे। पुलिस की मौजूदगी में बोले- हम दोनों प्यार करते हैं और साथ रहना चाहते हैं।अब ये केस एक बार फिर से सुर्खियों में तब आया जब महिला ने दामाद को भी धोखा दे दिया और अपने ही बहनोई के साथ भाग गई। दामाद और सास अब दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अलीगढ़ का यह चर्चित मामला एक और चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गया है। पिछले साल अपनी ही होने वाली सास (सपना देवी/अनीता) के साथ फरार हुआ दामाद (राहुल) अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
क्या था पूरा मामला
अप्रैल 2025 में, राहुल की शादी सपना की बेटी से होने वाली थी, लेकिन शादी से मात्र 12 दिन पहले ही राहुल अपनी होने वाली सास के साथ भाग गया था। दोनों बिहार के सीतामढ़ी में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। हालांकि अब सास अपने ही बहनोई के साथ भाग गई है। जिससे पूरा मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
धोखे और लूट का आरोप
जानकारी के मुताबिक 10 महीने तक राहुल के साथ रहने के बाद, सास अब उसे छोड़कर अपने ही जीजा (बहनोई) देवेंद्र के साथ फरार हो गई है। दामाद राहुल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी सास घर से 2 लाख रुपये नकद और जेवरात लेकर चम्पत हो गई है।
दामाद का पछतावा
राहुल अब रोते हुए कहा कि उसे अब अपनी गलती का अहसास हो रहा है। उसने आरोप लगाया कि अनीता की फितरत ही नए-नए संबंध बनाना है। राहुल बोला- मेरी ऐसी बुद्धि फिर गई थी कि मैं अपने घर वालों से भी दूर हो गया। मुझे सिर्फ वही दिखती थी। उसके अलावा मुझे कोई और दिखता ही नहीं था। मगर आज वो मुझे ही छोड़कर भाग गई। ऐसी औरतों के लिए क्या ही कहा जाए।
वशीकरण का किया दावा
एसएसपी कार्यालय पहुंचे राहुल ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने आरोप लगाया कि अनीता ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाने के लिए अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र का सहारा लिया था। राहुल का कहना है कि उसे जबरन ताबीज पहनाए गए और तंत्र-मंत्र के जरिए उसे मानसिक रूप से अपने वश में रखा गया। उसने पुलिस को बताया कि उसे योजनाबद्ध तरीके से फंसाया गया ताकि उसकी जमा-पूंजी और कीमती सामान पर हाथ साफ किया जा सके।
परिवार की स्थिति
इस बीच, सपना के पहले पति जितेंद्र ने दूसरी शादी कर ली है। जिस बेटी के साथ राहुल की शादी होनी थी, वह आज भी कुंवारी है और उसकी शादी रुकी हुई है।
पुलिस की कार्रवाई
राहुल जब शिकायत लेकर अलीगढ़ के दादों थाने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे यह कहकर लौटा दिया कि घटना स्थल बिहार (जहां वे रह रहे थे) का है, इसलिए मामला वहीं दर्ज होगा।