अकील अख्तर मौत! पत्नी संग पिता के अवैध संबंध के आरोप, अब CBI करेगी मामले की जांच, पूर्व डीजीपी की बढ़ेंगी मुश्किलें!

अकील ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे।;

Update: 2025-11-07 09:36 GMT

चंड़ीगढ़। पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल ये केस अब हरियाणा पुलिस से लेकर CBI को सौंप दिया गया है। जिसके बाद पूर्व DGP की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस पूरे में अब CBI दखलअंदाजी करेगी और पूरे मामले की जांच करेगी।

अकील ने परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि अकील अख्तर ने अपने परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। वीडियो में अकील ने कहा था कि उन्हें अपने पिता और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंधों का पता चला है। उन्होंने ये भी दावा किया था कि उनका पूरा परिवार, जिसमें उनकी मां और बहन भी शामिल है।

मामले की जांच CBI को सौंपने की मांग

जानकारी के मुताबिक अकील की मौत के बाद 20 अक्टूबर को हरियाणा के पंचकूला स्थित मानसा देवी कॉम्प्लेक्स थाने में FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से इस केस की जांच CBI को सौंपने की सिफारिश की थी। केंद्र सरकार के आदेश के बाद अब CBI ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। जांच एजेंसी ने मामले की गंभीरता को लेकर इसमें 4 लोगों को आरोपी बनाया है। मोहम्मद मुस्तफा (पूर्व डीजीपी, पंजाब), रज़िया सुल्ताना (पूर्व मंत्री, पंजाब), मृतक की पत्नी और मृतक की बहन शामिल है। जिसके बाद अब सीबीआई इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी और मामले का खुलासा करेगी।

Tags:    

Similar News