बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से किया इंकार! मुस्तफिजुर रहमान के IPL से बाहर होने के बाद, BCB का बड़ा फैसला...
बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की पुष्टि की है।
नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आने से मना कर दिया है। बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की पुष्टि की है। दरअसल मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया है। हालांकि इस पर अभी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का बयान सामने नहीं आया है।
बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने लिखा
आज बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला लिया है, कि बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं जाएगी। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं, जो बीसीसीआई की हिंसक सांप्रदायिक नीति के सदर्भ में लिया गया है।