अभिषेक शर्मा के हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट! पाकिस्तान के साथ खेलने पर सस्पेंस बरकरार
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम शानदार फार्म में है। लगातार दो मैच में जीत दर्ज करने के बाद टीम का मनोबल काफी हाई है। हालांकि स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बीमारी की वजह से टीम से गायब हैं। वहीं अब उनके हेल्थ पर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिलहाल अभिषेक के पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।
हेल्थ के बारे में खुद अपडेट दिया
बता दें कि टीम इंडिया के दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा नहीं खेले, क्योंकि दिल्ली पहुंचने के बाद ही उनकी तबीयत खराब हो गई। पेट में इन्फेक्शन के बारे में पता चलने के बाद वह 2 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे। हालांकि नामीबिया के खिलाफ मैच में वह भारतीय दल के साथ थे, लेकिन उनके चेहरे से झलक रहा था कि वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं है। भारत का अगला मैच पाकिस्तान के साथ है। इस बड़े मुकाबले से पहले अभिषेक ने अपनी हेल्थ के बारे में खुद अपडेट दिया।
अभिषेक टीम के साथ वापस जुड़े
दरअसल, अभिषेक शर्मा दिल्ली में हेड कोच गौतम गंभीर के घर आयोजित पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन इस पार्टी से वह जल्दी चले गए। रिपोर्ट के अनुसार पार्टी में ही उन्हें लगा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। बाद में पेट में इन्फेक्शन की बात पता चली और वह अस्पताल में भर्ती हो गई। 11 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वह टीम के साथ वापस जुड़ गए, लेकिन नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेले। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे? इससे पहले अभिषेक ने बताया कि वह अब पहले से ठीक हैं, लेकिन उनका वजन थोड़ा कम हो गया है।
अभिषेक शर्मा का वजन घटा
अर्शदीप सिंह और अभिषेक शर्मा का ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्शदीप उनसे उनकी हेल्थ के बारे में पूछ रहे हैं। इस पर अभिषेक ने बताया कि सब ठीक है। इसके बाद अर्शदीप ने पूछा कि आप पतले हो गए हो? तो अभिषेक ने कहा हां, सब ठीक है लेकिन मेरा कुछ वजन घट गया।