BNP ने जमात पर लगाया चुनाव में धांधली का आरोप, मोहम्मद यूनुस ने डाला वोट, बोले- 'नए बांग्लादेश' का जन्मदिन है...
नई दिल्ली। बांग्लादेश में आज 13वें आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद यह पहला राष्ट्रीय चुनाव है, जिसमें करीब 12.7 करोड़ मतदाता अपनी अगली सरकार चुनेंगे। बता दें कि कुल 51 राजनीतिक दल इस चुनाव में भाग ले रहे हैं। मुख्य मुकाबला पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच है। ऐसे में BNP ने जमात पर लगाया चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।
BNP ने जमात पर लगाया धांधली का आरोप
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने जमात-ए-इस्लाम पर चुनाव में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं. तारिक रहमान बीएनपी के मुखिया हैं। वहीं, जमात-ए-इस्लाम और एनसीपी समेत 11 राजनीतिक दलों का गठबंधन चुनाव लड़ रहा है, जिसकी कमान शफीकुर रहमान संभाल रहे हैं।
मोहम्मद यूनुस ने डाला वोट
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने ढाका में सुबह करीब 10 बजे मतदान किया। गुलशन मॉडल हाई स्कूल पर मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा, यह बेहद खुशी का दिन है। यूनुस ने इसे 'नए बांग्लादेश' का जन्मदिन बताया। उन्होंने मतदाताओं से संसदीय चुनाव और जनमत संग्रह दोनों में भाग लेने का अनुरोध किया।