Breaking News: मुंबई के एक स्टूडियो में किडनैप हुए 20 बच्चे छुड़ा लिए गए, पुलिस फायरिंग में मारा गया आरोपी, जानें पूरा मामला

स्टूडियो में काम करने वाला और यूट्यूब चैनल चलाने वाले रोहित ने लगभग 15 से 20 बच्चों को बंधक बना लिया था।;

By :  Aryan
Update: 2025-10-30 10:57 GMT

मुंबई। मुंबई में आज यानी गुरुवार को एक सनसनी फैला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दिनदहाड़े बच्चों को बंधक बनाने का मामला दर्ज हुआ। बता दें कि यह घटना आर ए स्टूडियो में हुई, जहां पहली मंजिल पर एक्टिंग क्लास चलाई जाती है। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 100 बच्चे यहां ऑडिशन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान स्टूडियो में काम करने वाला और यूट्यूब चैनल चलाने वाले रोहित ने लगभग 15 से 20 बच्चों को बंधक बना लिया था। पुलिस फायरिंग में आरोपी मारा गया।

80 बच्चों को भेजा वापस

जानकारी के मुताबिक, पिछले चार से पांच दिनों से वह यहां ऑडिशन हो रहा था। आज रोहित ने करीब 80 बच्चों को वापस भेज दिया, लेकिन बाकी बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। बच्चे खिड़कियों से बाहर देख रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने जब देखा तो भगदड़ मच गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दरअसल इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहित ने अपना गुनाह भी कबूल किया। उसने कहा कि उसके साथ और लोग शामिल थे।

सभी बच्चे अब सुरक्षित

गौरतलब है कि सभी बंधक बच्चे छुड़ा लिये गए हैं और वो सुरक्षित हैं।

आरोपी रोहित की हुई मौत

पुलिस बाथरूम के रास्ते अंदर घुसी, तब जाकर बच्चों को छुड़ाया जा सका। बता दें कि इस दौरान पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें आरोपी रोहित घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार रोहित की हालत भी गंभीर हो गयी थी। इस वजह से अस्पताल में ही रोहित की मौत हो गई।


Tags:    

Similar News