BREAKING NEWS: मुंबई के मुलुंड में मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, 4 लोग घायल, राहत-बचाव जारी
मुंबई। मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में आज शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मेट्रो प्रोजेक्ट के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एलबीएस रोड स्थित जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का एक हिस्सा अचानक गिरकर नीचे से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा पर आ गिरा। बता दें कि इस पूरे हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुई हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिलर को सहारा देने वाली रस्सियों या तकनीकी खराबी के कारण यह ढांचा असंतुलित होकर गिर गया।