शिक्षा के मंदिर में लड़कियां हैं असुरक्षित: प्रिंसिपल ने 8वीं क्लास की छात्रा से किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में पुलिस ने प्रिंसिपल सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।;
मुंबई। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल एक स्कूल प्रिंसिपल ने 8वीं क्लास की छात्रा के साथ रेप किया है। इस घटना से स्कूल में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रिंसिपल ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले में पुलिस ने प्रिंसिपल सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आदिवासी संगठनों में आक्रोश का माहौल छाया है
बता दें कि यह घटना नंदुरबार जिले में स्थित सरकारी आदिवासी आश्रम स्कूल की है। प्रिंसिपल ने 8वीं क्लास की छात्रा के साथ हैवानियत की सारी हदें पर कर दी हैं। इस मामले को लेकर परिजनों ने धाडगांव थाने में आरोपी प्रिंसिपल रायसिंह वासावे और छात्रावास प्रबंधक मालती पडवी के खिलाफ मामला दर्ज कर कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। इस घटना से आदिवासी संगठनों में आक्रोश का माहौल छाया है।
स्कूल में लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल
इस घटना के बाद आदिवासी आश्रमों के स्कूलों में लड़कियों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पीड़िता के परिवार ने दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है। छात्रा के साथ हुई इस दुष्कर्म की घटना से नंदुरबार जिले में के साथ ही राज्य में सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
कानून व्यवस्था खोखली
गौरतलब है कि देशभर में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सरकार कानून व्यवस्था दुरुस्त होने के दावे करती है, लेकिन इस तरह की घटनाएं उन दावों को झूठा करार देती है।