सोने-चांदी की कीमतों में फिर उथल-पुथल! चांदी के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। इन बदलावों से निवेशक भी हैरान है। आज भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उथल-पुथल मची हुई है।
प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,58,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. आज ये ₹900 महंगा हुआ है।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत
22 कैरेट सोना आज ₹1,50,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. आज ये ₹850 महंगा हुआ है। अब अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज सिल्वर ₹3,00,000 प्रति किलोग्राम है।
कीमतें बढ़ने का कारण
ईरान-इजराइल तनाव के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व की नीतियों का असर भी कीमतों पर पड़ रहा है। वैश्विक स्तर पर महंगाई की चिंताएं सोने की मांग को बढ़ा रही हैं।