तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ लेटना पांड्या को पड़ा भारी! थाने में शिकायत दर्ज

1971 के राष्ट्रीय ध्वज कानून की धारा दो के अनुसार हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना चाहिए।

Update: 2026-03-12 04:34 GMT

नई दिल्ली। तिरंगे का अपमान का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता ने भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दी है। बंगलूरू के एक वकील ने जश्न के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को शरीर पर लपेटकर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कानून का हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 

t20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न मनाने का मामला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर बंगलूरू के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने दी है, जिन्होंने मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन सौंपकर क्रिकेटर के खिलाफ जांच और कार्रवाई की अपील की है। शिकायत के मुताबिक, भारत की जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन वीडियो में पांड्या को कंधे पर तिरंगा लपेटकर मैदान पर दौड़ते और डांस करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटे हुए दिखे

 वकील का आरोप है कि जश्न के दौरान एक वीडियो में पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटे हुए दिखाई देते हैं, जबकि उस समय भी उनके कंधे पर तिरंगा लिपटा हुआ था। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह का व्यवहार राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के खिलाफ है।

वकील ने कानून का हवाला दिया

वाजिद खान बिडकर ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इसके लिए कानून भी मौजूद है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस मामले में राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े कानून का हवाला देते हुए शिकायत दर्ज कराई है। 1971 के राष्ट्रीय ध्वज कानून की धारा दो के अनुसार हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। लेकिन हार्दिक पांड्या जीत के जश्न में इतने खो गए थे कि वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए थे और उस समय भी राष्ट्रीय ध्वज उनके शरीर पर था।

Tags:    

Similar News