T20 वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला आज नामीबिया की टीम से होगा, इशान किशन को लगी चोट

दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा

Update: 2026-02-12 04:38 GMT

नई दिल्ली। t20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला आज नामीबिया की टीम से होगा। मैच से पहले अभ्यास पत्र के दौरान इशान किशन को चोट लगी है। इससे पहले भारतीय स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी अस्पताल में भर्ती हुए थे। पाकिस्तान मैच से पहले भारतीय टीम तैयारी पूरी करेगी। पाकिस्तान से होने वाले मैच को लेकर भारतीय टीम रणनीति बना रही है। 

दिल्ली में होगा आज मैच 

t20 वर्ल्ड कप की शुरुआत भारतीय टीम ने जीत के साथ की थी। भारतीय टीम ने usa की टीम को हराया था। आज भारतीय टीम का दूसरा मैच नामीबिया की टीम के साथ हो रहा है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में खेला जाएगा। इस मैच में भारी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना है। मैच से पहले भारतीय टीम ने अभ्यास सत्र चलाया था। 

तेज गेंदबाज बुमराह अभ्यास सत्र में जुड़े 

पहले मैच में चोट के कारण बाहर बैठे तेज गेंदबाज बुमराह अभ्यास सत्र में जुड़े। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी की। नामीबिया से होने वाले मैच में वह खेल सकते हैं। जसप्रीत बुमराह की गेंद से भारत के स्टार ओपनर इशान किशन चोटिल हो गए हैं। हालांकि बाद में इशान किशन प्रैक्टिस सेशन में जुड़े थे। अभी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है।

Tags:    

Similar News