IPL2026 - राजस्थान रॉयल के सामने मुंबई इंडियंस से जीत की चुनौती! राजस्थान टीम एक भी मैच नहीं हारी
मैच से पहले दोनों टीमों ने गुवाहाटी के मैदान में जमकर अभ्यास किया
नई दिल्ली। IPL2026 - राजस्थान रॉयल के सामने आज मुंबई इंडियंस से जीत की चुनौती है। अब तक के सफर में राजस्थान की टीम एक भी मैच नहीं हारी है। मुंबई इंडियन दो मैच खेली है और एक मैच जीता है। राजस्थान रॉयल ग्रुप के तीसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस छठे पायदान पर है। मैच से पहले दोनों टीमों ने जमकर अभ्यास किया।
राजस्थान के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं
राजस्थान रॉयल की टीम अब तक दो मैच खेल चुकी हैं। दोनों ही मैच में उन्होंने जीत हासिल की है। पहले मैच में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग को 8 विकेट से हराया था। दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस जैसी टीम को 6 रन से हराया था। राजस्थान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। ओपनर यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अच्छी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। यह मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस को करनी होगी वापसी
स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाड़ी भी फॉर्म में चल रहे हैं। टीम में जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मैच में कर को 6 विकेट से हराया था। दूसरे मैच में उन्हें दिल्ली कैपिटल से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।