Lucknow Circle Rate News: लखनऊ में महंगा होगा जमीन और फ्लैट खरीदना! 25 से 50% तक बढ़ेगा सर्किल रेट, जानें कब से बढ़ेंगे रेट

बता दें कि इससे पहले साल 2015 में लखनऊ में सर्किल रेट बढ़ाए गए थे।;

Update: 2025-07-02 07:24 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में सर्किल रेट बढ़ाने का मसौदा जारी कर दिया गया है। जिसके चलते लखनऊ में जमीन या घर खरीदना महंगा हो जाएगा। इसके तहत लखनऊ में सर्किल रेट 25 प्रतिशत तक बढ़ेगा। बता दें कि लखनऊ में दस साल बाद सर्किल रेट में ये बदलाव किया जाएगा।

कृषि योग्य भूमि पर 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी

जानकारी के मुताबिक ग्रामाणी इलाकों में कृषि योग्य भूमि पर 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। इसके साथ ही नई श्रेणी में सड़क किनारे और नई विकसित कॉलोनियों की दरें अलग से प्रस्तावित की गई है।

कहां-कहां बढ़ेगी दरें?

सर्किल रेट बढ़ने के बाद यहां का आवासीय, व्यवसायिक और कृषि योग्य भूमि को खरीदना 25-50 फीसद तक महंगा हो जाएगा।

- गोमतीनगर के कुछ हिस्सों में सर्किल रेट ₹77,000/वर्ग मीटर तक पहुंच सकता है

- अंसल एपीआई, सुल्तानपुर रोड पर रेट ₹50,000/वर्ग मीटर प्रस्तावित है।

- महानगर में दरें ₹65,000 तक बढ़ सकती हैं।

- इंदिरानगर समेत अन्य पॉश इलाकों में भी सर्किल रेट में बड़ा उछाल है।

लोगों से दावे और आपत्तियां मांगी गई

इस बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी विशाख ने कहा कि ये सर्किल रेट में ये बढ़ोतरी बाजार मूल्य को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित की गई है। लखनऊ प्रशासन की ओर से इस संबंध में लोगों से दावे और आपत्तियां मांगी गई हैं। लोगों को 17 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा दी गई है। नया सर्किल रेट लागू होने के बाद लखनऊ में जमीन या घर खरीदना महंगा हो जाएगा।

दस साल बाद बढ़ेंगे सर्किल रेट

बता दें कि इससे पहले साल 2015 में लखनऊ में सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। जिसके बाद आउटर रिंग रोड, किसान पथ, एम्मार, वन वर्ल्ड, आगरा एक्सप्रेसवे के आसपास बड़े पैमाने पर टाउनशिप विकसित हुई थीं। इसके साथ ही मोहनलालगंज, सरोजिनी नगर में भी कई लग्जरी टाउनशिप का विकास हुआ है। सर्किल रेट को लेकर नया मसौदा एक अगस्त से लागू कर दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News