पीएम मोदी ने मुंबईवासियों को दिया तोहफा! नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेट्रो लाइन-3 का हुआ उद्घाटन
इस हवाई अड्डे से अक्तूबर मास के अंत तक टिकटों की बिक्री शुरू होने की संभावना है।;
मुंबई। मुंबई के लोगों का लंबे समय का इंतजार आखिर में खत्म हुआ। आज यानी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का भव्य उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट मुंबई का दूसरा इंटरनेशनल गेटवे बनने के साथ ही पूरे भारत के एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर में मील का पत्थर साबित होगा।
पाटिल नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नाम से जाना जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज उद्घाटन किया है। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार इसे डीबी पाटिल नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नाम से जाना जाएगा।
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खासियत
यह अत्याधुनिक एयरपोर्ट आने वाले समय में मुंबई की भीड़भाड़ कम करने वाला होगा। इसमें यात्रियों को वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं दी जाएंगी। इसके के साथ ही पीएम मोदी ने मुंबई मेट्रो लाइन-3 के अंतिम चरण को भी देश को समर्पित किया, जिससे मायानगरी में सफर अब पहले से कहीं अधिक तेज, आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।
गौरतलब है कि इस हवाई अड्डे से अक्तूबर मास के अंत तक टिकटों की बिक्री शुरू होने की संभावना है।