नई दिल्ली। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर पीएम मोदी का भाषण टलने पर स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जताई है। ओम बिरला ने दावा किया कि विपक्ष के अभूतपूर्व हंगामे के कारण प्रधानमंत्री के साथ कुछ भी (अनहोनी) हो सकता था।
पीएम के साथ कुछ भी हो सकता था: ओम बिरला
बता दें कि सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले लोकसभा स्पीकर ने गुरुवार (5 फरवरी 2026) को कहा, 'सदन में जो हुआ वह एक तरह से काले धब्बे की तरह था। मेरे पास पुख्ता ऐसी जानकारी आई कि कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री के पास पहुंचकर कोई भी अप्रत्याशित घटना कर सकते हैं। अगर ये घटना हो जाती तो यह बेहद निंदनीय होती। मैंने पीएम से आग्रह किया कि उन्हें सदन में नहीं आना चाहिए और उन्होंने मेरी बात मानी।'
लोकसभा चैंबर में सांसदों ने किया हंगामा
स्पीकर ने कहा कि लोकसभा के चैंबर में आकर कुछ सासंदों ने हंगामा किया और उन्हें पहले से जानकारी थी कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'हमारी संसदीय प्रणाली में संविधान ने सदन के सभापति का गरिमामयी स्थान सुनिश्चित किया है। राजनीतिक मतभेदों को संसद के पटल पर नहीं लाया गया है।