यूपी में चुनाव आयोग ने बदली SIR से जुड़ी तारीखें! जानें कब तक किया जाएगा मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन

Update: 2025-12-30 11:36 GMT

लखनऊ। एसआईआर को लेकर देश में सियासी बवाल मचा हुआ है। विपक्षी दल लगातार चुनाव आयोग पर एसआईआर प्रक्रिया को लेकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषित तिथियों में संशोधन करते हुए नई तिथियां जारी कर दी गई है।

मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन 06 जनवरी को किया जाएगा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संशोधित तिथियों के अनुसार अब मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन 06 जनवरी को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है।

06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण

06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च, 2026 को किया जाएगा।

Tags:    

Similar News