लुटेरी दुल्हनों ने शादी के तीसरे दिन ही लगाई चपत, पतियों से नहीं बनाया संबंध, फिर हुई इस तरह से फुर्र, गुरुग्राम से धरी गई

यह गिरोह राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भी सक्रिय था। काजल और तमन्ना को इस धंधे में मुख्य भूमिका सौंपी गई थी।;

By :  Aryan
Update: 2025-10-16 09:59 GMT

गुरुग्राम लुटेरी दुल्हन की दिलचस्प कहानी तो आपने खूब सुनी होगी। ये लड़कियां एक गिरोह के साथ मिलकर काम करने वाली होती हैं। ये वैसे लोगों से शादी कर लेती हैं, जिनको शादी के लिए कोई लड़की नहीं मिल रही होती है। उसके बाद वो दूल्हे और उसके परिवार को चूना लगाकर फरार हो जाती हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान से आया है। ताराचंद जाट के दो बेटों ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। आखिरकार पुलिस ने लुटेरी दुल्हनों को एक साल बाद गिरफ्तार करके सफलता पाई है।

लुटेरी दुल्हन हुई अरेस्ट

इस लुटेरी दुल्हन का नाम काजल है। भोली-भाली दिखने वाली काजल ने कई दूल्हों को चूना लगाया है। पहले भी वो अपने परिवार के साथ मिलकर अमीर युवकों को फंसाती थी। लेकिन फिलहाल काजल जेल में है, जबकि उसके पिता भगत सिंह, मां सरोज, बहन तमन्ना और भाई सूरज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन काजल एक साल से पुलिस को चकमा देकर लोकेशन बदल रही थी। अब वो हरियाणा के गुरुग्राम से अरेस्ट हो गई है।

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया कि वो सरस्वती इन्क्लेव में छिप कर रह रही थी। जानकारी के मुताबिक, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और टेक्नोलॉजी की मदद से राजस्थान के सीकर जिले की पुलिस गुरुग्राम पहुंचकर उसे ट्रैस किया। गुरुग्राम के गली नंबर दो के मकान से उसे अरेस्ट किया गया है। वह अंकित नाम के व्यक्ति के घर में किराए पर रहती थी। काजल का परिवार मूल रूप से जिला मथुरा के गोवर्धन का निवासी है। इन लोगों पर राजस्थान के जयपुर और सीकर समेत कई जिलों में फर्जी शादी कर ठगने के आरोप लगे हैं।

ताराचंद को फंसाया था

दरअसल 26 नवंबर 2024 को सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाने में ताराचंद जाट ने दोनों बेटों के साथ मिलकर शिकायत दर्ज करवाई थी। ताराचंद ने बताया कि उनकी मुलाकात जयपुर में भगत सिंह से हुई थी। तब भगत सिंह ने ताराचंद को उनके दो बेटों, भंवर लाल और शंकर लाल की शादी के लिए अपनी बेटियों काजल और तमन्ना से रिश्ता तय करने का प्रस्ताव दिया था। भगत सिंह ने शादी की तैयारियों के नाम पर ताराचंद से 11 लाख रुपए भी लिए।

शादी के तीसरे दिन लगाई चपत

जानकारी के मुताबिक, ताराचंद से यह राशि शादी के खर्च और अन्य तैयारियों के लिए ली गई थी। 21 मई 2024 को खाचरियावास के गोविंद अस्पताल के गेस्ट हाउस में भगत सिंह अपनी पत्नी सरोज, बेटे सूरज और दोनों बेटियों काजल और तमन्ना के साथ पहुंचा। वहां ताराचंद के दोनों बेटों के साथ धूमधाम से शादी कर दी। शादी के बाद दो दिनों तक भगत सिंह का परिवार ताराचंद के साथ रहा। अचानक तीसरे दिन ये लोग बिना किसी को बताए गहने, नकदी और कपड़े लेकर गायब हो गए।

पति से संबंध स्थापित नहीं करती थीं

जानकारी के अनुसार, यह गिरोह राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भी सक्रिय था। काजल और तमन्ना को इस धंधे में मुख्य भूमिका सौंपी गई थी। ये दोनों बहनें शादी के दो तीन दिन तो रस्मों रिवाज में निकाल देती थी। लेकिन पति से संबंध नहीं बनाती थी।


Tags:    

Similar News