टीवी अभिनेभी ऐश्वर्या शर्मा ने करवा चौथ की फोटो शेयर कर फैंस को चौंकाया, पति नील संग इस बात की चर्चा हुई तेज

Update: 2025-10-11 14:00 GMT



मुंबई। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा टीवी के लोकप्रिय कपल हैं। फैंस को ये कपल काफी पसंद हैं। वहीं कपल को लेकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जिससे कपल के चाहने वाले का दिल टूट सकता है। दरअसल, ऐश्वर्या ने करवा चौथ की फोटो शेयर कर सबको चौंका दिया। साथ ही कपल के अलग होने की अफवाहों ने तुल पकड़ लिया है।


बता दें कि कपल के बीच प्रेम कहानी लोकप्रिय टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर परवान चढ़ी। बाद में बिग बॉस 17 में एक साथ नजर आए, जहां उनके रिश्ते की खूब तारीफ हुई, जिसके बाद यह जोड़ी घर-घर में मशहूर हो गई। हालांकि, अब उनका रिश्ता टूटने के कगार पर आ चुका है। कहा जा रहा है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा कुछ समय से अलग रह रहे हैं।


इससे उनके तलाक की अफवाहों को और हवा मिल रही है। ऐश्वर्या ने भी इस पर खुलासा किया था कि दोनों के बीच कुछ निजी मुद्दों को लेकर बहस हुई थी। हालांकि, दोनों में से किसी की भी ओर से उनकी तलाक को लेकर कोई अपडेट नहीं मिली है।


ऐश्वर्या और नील ने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करना पूरी तरह से बंद कर दिया है, जिससे उनके तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं जब दुनिया करवा चौथ मना रही थी तब ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चांद की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की।


हालांकि, अपने पति संग उन्होंने कोई फोटो शेयर नहीं की है और यह देखकर लोग सोच में पड़ गए हैं कि क्या ऐश्वर्या और नील अलग हो गए हैं। ऐश्वर्या के पति नील को हाल ही में मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया, जिसके बाद लोग उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा रहे हैं।


दरअसल, वायरल हुए एक वीडियो में नील एक लड़की के साथ थे और फैंस यह अनुमान लगाने लगे कि क्या वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या को धोखा दे रहे हैं। उनके चाहने वाले ने पुष्टि की कि वह लड़की दोनों की एक ही दोस्त थी। बाद में उस लड़की की पहचान किंजल धमेचा के रूप में हुई, जो टेलीविजन जगत में काम करती हैं।


बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणपति बप्पा को घर लाते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। हालांकि, इन फोटोज में नील नजर नहीं आए और ऐश्वर्या ने बप्पा के साथ अकेले ही पोज दिया। 

Tags:    

Similar News