नई दिल्ली। भारत की पैरा एथलीट प्रीति पाल ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपना पर्सनल बेस्ट 14.21 सेकेंड समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
बता दें इससे पहले पैरा शूटिंग में अवनी लेखरा ने गोल्ड जबकि मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक पर निशाना साधा। पैरालंपिक के इतिहास में यह पहली बार है जब भारत ने ट्रैक इवेंट में पदक जीता है।
वहीं इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल चीन की जिया जोउ ने जीता। जिया ने 13.58 सेकेंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक का अपना ताज बरकरार रखा। क्वानियन गोउ ने 13.74 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।